Featuredकोरबाक्राइम

Korba Breaking : रेलवे केबिन के नीचे चल रहा था गांजे का कारोबार! महिला तस्कर गिरफ्तार, 1.580 किलो गांजा जब्त

कोरबा।Korba woman ganja smuggler arrested कोरबा में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने इमलीडुग्गु रेलवे केबिन के पास दबिश देकर गांजा बेच रही महिला आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 1 किलो 580 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 16 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे केबिन के नीचे अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला की तलाशी ली। जांच में सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर पॉलिथीन में रखा गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पा यादव (38 वर्ष) निवासी इमलीडुग्गु केबिन के नीचे, थाना कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

कोरबा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार पर “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button