Hardoi Crime : परिवार को सुलाकर नौकर ने उड़ाए करोड़ों रुपये…! 16 गिरफ्तार…1.29 करोड़ कैश बरामद

News Power Zone
2 Min Read
Hardoi Crime
हरदोई, 26 जुलाई। Hardoi Crime : उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई करोड़ों रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 17 जुलाई की रात कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई इस वारदात में घर के दो नाबालिग नौकर और एक कर्मचारी ही साजिश के मास्टरमाइंड निकले। पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से ₹1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए हैं।

ऐसे रची गई करोड़ों की चोरी की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाले नौकरों को पता था कि अलमारी की चाबी तकिए के नीचे रखी जाती है और घर में करोड़ों रुपये नकद मौजूद रहते हैं। आरोप है कि परिवार के खाने में कथित तौर पर नींद की गोलियां मिलाई गईं। जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया, तब आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए, चाबी निकाली और अलमारी से नोटों से भरे 8 बैग वाहन में लादकर फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

एसओजी, स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और पूछताछ के जरिए पूरे गिरोह का खुलासा किया। जांच में पता चला कि चोरी के बाद रकम को ठिकाने लगाने के लिए कई अन्य लोगों को भी शामिल किया गया था। पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

अब आयकर और GST विभाग की भी नजर

इस मामले में एक और बड़ा सवाल सामने आया है कि आखिर कारोबारी के घर में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी क्यों रखी गई थी। करोड़ों रुपये के कैश की जानकारी सामने आने के बाद अब आयकर विभाग और GST विभाग भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
TAGGED:
Share This Article