Korba Breaking: कोरबा में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं नाला, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba Heavy Rain रविवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और देखते ही देखते नाले जैसी नजर आने लगीं। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर रुककर बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा, जबकि कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों से आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Share This Article