Fake Snake Bite Scam : बिलासपुर में फर्जी Snake Bite मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा…! SIMS की महिला डॉक्टर गिरफ्तार…फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का आरोप

News Power Zone
2 Min Read
Fake Snake Bite Scam

बिलासपुर, 19 जुलाई। Fake Snake Bite Scam : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कथित फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SIMS की पूर्व पदस्थ महिला डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में स्नेक बाइट से मौत दर्शाते हुए फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की, जिससे सरकारी मुआवजा दिलाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस के मुताबिक, तहसील कार्यालय के नायब नाजीर की शिकायत के बाद निसार खान और लता सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. प्रियंका सोनी ने किया था और रिपोर्ट में मौत का कारण सांप के काटने (Snake Bite) को बताया गया। जांच में रिपोर्टों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में इससे पहले मृतकों के परिजन और एक वकील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

15 मामलों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, जिले में स्नेक बाइट से मौत दिखाकर सरकारी मुआवजा लेने के 15 मामलों की जांच जारी है। जांच के दायरे में SIMS के कुछ अन्य डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article