छत्तीसगढ़
IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले
IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मुंगेली-कवर्धा-कांकेर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले
रायपुर ,18 अगस्त। IAS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद और सक्ती समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है।
















