
Korba News कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर सत्र 2026-27 के लिए कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीयन और चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी वर्गों के खिलाड़ियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
नए नियमों के तहत पंजीयन में पारदर्शिता के लिए QR कोड युक्त PVC आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और अंतिम छह वर्षों के विद्यालय प्रमाण पत्र सत्यापित रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। नए पंजीयन के लिए ₹500 शुल्क के साथ निर्धारित दस्तावेजों की दो सेट रंगीन प्रतियां जमा करनी होंगी। मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लाना जरूरी है।
चयन ट्रायल की तिथियां:
– अंडर-19: 30 अगस्त 2026
– अंडर-14: 6 सितंबर 2026
– अंडर-23 एवं सीनियर: 13 सितंबर 2026
– अंडर-16: 20 सितंबर 2026
सभी चयन ट्रायल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंघिया कटघोरा में सुबह 9 बजे से टर्फ विकेट पर होंगे। पुरुष और महिला सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी पंजीयन अनिवार्य है।
खिलाड़ी पंजीयन संबंधी दस्तावेज केडीसीए कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी. साहू से संपर्क किया जा सकता है।















