रायपुर

Farm House Incident : VIP रोड फार्म हाउस में मचा हड़कंप…! पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कई सवालों के घेरे में घटना

रायपुर, 16 मई। Farm House Incident : रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के माना थाना क्षेत्र स्थित VIP रोड के पुजारी फार्म हाउस में पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी जान स्विमिंग पूल में डूबने से गई। जानकारी के मुताबिक आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ फार्म हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

माना थाना पुलिस जांच में जुटी

रायपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस फार्म हाउस में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

कई सवालों के घेरे में घटना

फार्म हाउस में पुलिस जवान की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है। घटना के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button