
कोरबा। Korba Press Club Independence Day 2026 स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से तिलक भवन गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सुबह 9 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) सहित पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी सिंह, सुखसागर मन्नेवार, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, युधिष्ठिर राजवाड़े, मधु डिडवानिया, कैलाश यादव, कृष्णा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, निर्मला राठौर, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, भुवनेश्वर महतो, संजीत सिन्हा, नीलम दास पड़वार, अंकित सिंह, राजा मुखर्जी, संदीप केशरवानी, रमेश वर्मा, अनूप स्वर्णकार, विकास निर्मलकर, गयानाथ मौर्य, विमल मित्तल, राजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति, जीवन चौहान, शैलेश भावनानी, संतोष दीवान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सदस्य, उनके परिवारजन और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार साथी कन्हैया पटेल, अनीस प्रसाद, रघु और अजय डहरिया समेत अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने प्रेस क्लब परिवार को एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
समारोह के समापन पर उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के केयरटेकर गुणसागर महिलांगे और स्वच्छता मित्र मोहन राव का विशेष सहयोग रहा।







