BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: फिल्मी अंदाज में दौड़कर सुभाष चौक में 3 डकैतों को दबोचा बिहार पुलिस, मचा हड़कंप!

कोरबा। Korba Bihar Police Operation शहर के सुभाष चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिहार पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दौड़ लगाकर तीन संदिग्ध डकैतों को धर दबोचा। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से चौक पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में कोरबा पहुंची थी। सुभाष चौक के पास जैसे ही संदिग्ध नजर आए, पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया।

दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई है।

बिहार पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे क्या पूरा मामला है और तीनों आरोपियों पर डकैती के किस मामले में कार्रवाई हुई है, इसका खुलासा पुलिस की आगे की जांच के बाद होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button