Korba XUV Fire : कोरबा में बड़ा हादसा टला…! बीच सड़क धू-धू कर जली Mahindra XUV…कार लॉक होते ही मची चीख-पुकार…VIDEO देख दहल जाएंगे
2 सेकंड की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा
कोरबा, 16 मई। Korba XUV Fire : कोरबा से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां कोरबा से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार Mahindra XUV अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौक मुख्य मार्ग की बताई जा रही है।
कार में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो समेत तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले कार के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
2 सेकंड की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार से बाहर निकलने के कुछ ही सेकंड बाद वाहन के दरवाजे लॉक हो गए और पूरी XUV आग का गोला बन गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
VIDEO में दिखा खौफनाक मंजर
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी SUV जलकर खाक हो गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर धू-धू कर जलती XUV और मौके पर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।



