Featuredकोरबासामाजिक

Korba Breaking: आयुक्त के निर्देश से निगम ठेकेदारों में खलबली, टैक्स नहीं तो ब्लैकलिस्टिंग संभव

Korba Breaking कोरबा। नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देश के बाद निगम के ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जो ठेकेदार प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

 

नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर आयुक्त आशुतोष पांडेय ने सख्ती बढ़ा दी है। वित्तीय वर्ष में करीब 144 करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 45 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो चुकी है।

राजस्व बढ़ाने के लिए आयुक्त ने निगम से जुड़े ठेकेदारों को टैक्स भुगतान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वालों पर ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी को एक सख्त कदम माना जा रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि कितने ठेकेदार समय पर टैक्स जमा करते हैं और कितने राजनीतिक संरक्षण की आड़ में कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं। निगम प्रशासन के इस रुख से आने वाले दिनों में राजस्व वसूली की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button