BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING: दिनदहाड़े राजेश महराज की हत्या.. आरोपी फरार

कोरबा। Korba Breaking शहर के व्यस्त ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। चबूतरे पर सो रहे एक हमाल की सिर पर डंडे से लगातार वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन जी रहा था। पुलिस के अनुसार, सुबह मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने उस समय दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।

बताया जा रहा है कि दोपहर में राजेश चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और सुबह हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button