BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba Breaking: दूसरी बार कोतवाली पहुंचे SHO डीएन तिवारी, इस बार होगा तबादला आदेश का पालन या फिर बदलेगी तस्वीर?

कोरबा।SHO DN Tiwari Transfer to Korba Kotwali  जिले की पुलिस महकमे में जारी तबादला आदेश एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पहले से चली आ रही अटकलों के बीच आखिरकार कटघोरा थाना प्रभारी डीएन तिवारी का तबादला नगर कोतवाली, कोरबा कर दिया गया है। हालांकि इस आदेश के सामने आते ही पुलिस महकमे में एक पुरानी घटना की भी चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, करीब एक वर्ष पहले भी डीएन तिवारी का तबादला कटघोरा से नगर कोतवाली किया गया था, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलीं और वह आदेश प्रभावी नहीं हो सका। इसके बाद संशोधित आदेश जारी होने से वे कटघोरा में ही बने रहे।

अब एक बार फिर वही स्थिति बन गई है। ताजा तबादला सूची में डीएन तिवारी को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के तबादला आदेश का पूरी तरह पालन होगा या फिर पिछली बार की तरह संशोधित आदेश जारी कर स्थिति बदल दी जाएगी।

पुलिस विभाग और शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में इस तबादले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि डीएन तिवारी कब नगर कोतवाली का कार्यभार संभालते हैं या फिर आने वाले दिनों में तबादला सूची में कोई नया मोड़ देखने को मिलता है।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button