खेल

Vaibhav Suryavanshi Debut : भारत को मिला नया सुपरस्टार…! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर…सचिन का रिकॉर्ड टूटा

क्रिकेट जगत में मचा तहलका

रायपुर, 04 जुलाई। Vaibhav Suryavanshi Debut : भारतीय क्रिकेट के लिए 4 जुलाई 2026 ऐतिहासिक दिन बन गया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर नया इतिहास रच दिया। डेब्यू कैप मिलने के साथ ही वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

तिलक वर्मा ने पहनाई डेब्यू कैप

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में वैभव को तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी। इस पल ने भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत का संकेत दिया।

आईपीएल 2026 से मिली पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने पहले अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 183 रन की यादगार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद आईपीएल 2026 में उनका बल्ला जमकर बोला।
  • 16 पारियों में 776 रन
  • ऑरेंज कैप विजेता
  • 1 शतक और 5 अर्धशतक
  • पूरे सीजन में 72 छक्के
  • एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम
उनके आक्रामक खेल ने दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को भी चौंका दिया।

संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा

वैभव के टीम में आने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ा। हाल के मैचों में खराब फॉर्म के चलते टीम प्रबंधन ने यह बड़ा फैसला लिया।

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।  

Related Articles

Back to top button