Featuredदेश

LPG Price Hike: दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, देखें कितने रुपए बढ़े दाम

LPG Price Hike: नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2024 की पहली तारीख से 19 किलो वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Hike: बता दें कि कमर्शियल रसोई गैस के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। हालांकि यह लगातार पांचवां महीना है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। नवंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ था। 1 अक्टूबर को कीमत 1740 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

Related Articles

Back to top button