रायपुर

Surrender : सरेंडर करने थाने पहुंचे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल…साथ में वकील भी मौजूद…यहां देखें Video

देश के 12 राज्यों में दर्ज FIR

रायपुर, 05 दिसंबर। Surrender : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें बचाने में कामयाब रही और उन्हें पुलिस स्टेशन के अंदर ले गई। इस बीच, अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। शव उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। संभावना है कि सरेंडर के तुरन्त बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत में जमानत याचिका दायर कर सकें।

सरेंडर के पीछे का कारण और मां का निधन

अमित बघेल आपत्तिजनक बयान मामले में लगभग दो महीने से फरार हैं। इसी बीच उनकी मां का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पथरी ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरेंडर के बाद बघेल मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी भी दायर कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाई और उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा था, अपनी जुबान संभालकर रखें और FIR के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोई राहत नहीं दी जाएगी।

देश के 12 राज्यों में दर्ज FIR

अमित बघेल पर 12 राज्यों में मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस उन्हें विभिन्न राज्यों में ले जाएगी और कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। बघेल पिछले 26 दिनों से फरार थे।

कोर्ट परिसर में सुरक्षा तगड़ी

कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रिमांड प्रक्रिया के लिए भी तैयारी की गई है, ताकि गिरफ्तारी के बाद तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अमित बघेल का बयान और मूर्ति विवाद

27 अक्टूबर को बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर विवादित टिप्पणी की थी। 26 अक्टूबर को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई, जिसके बाद क्रांति सेना ने हंगामा किया और पुलिस के साथ झड़प हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था; आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ और नशे में था। मूर्ति विवाद और बघेल के बयान ने प्रदेशभर में तनाव बढ़ा दिया था। आज उनके सरेंडर से सुरक्षा स्थिति और शहर की सड़कों पर नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button