Sachin Pilot Raipur Visit : रायपुर आ रहे सचिन पायलट…! NEET आंदोलन में होंगे शामिल…? कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल

News Power Zone
2 Min Read
Sachin Pilot Raipur Visit

रायपुर, 25 जुलाई। Sachin Pilot Raipur Visit : छत्तीसगढ़ की राजनीति में 28 जुलाई को एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के प्रस्तावित रायपुर दौरे को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि NEET परीक्षा विवाद को लेकर कांग्रेस के आंदोलन को भी नई धार दे सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट रायपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनआंदोलनों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

NEET आंदोलन में शामिल होने की संभावना

कांग्रेस प्रदेशभर में NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सचिन पायलट भी इस आंदोलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने अभी तक उनके विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

जून में भी किया था रायपुर दौरा

इससे पहले 25 जून को सचिन पायलट रायपुर आए थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील भी की थी।

Share This Article