Breaking

IPS Transfer : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को मिला नया पुलिस अधीक्षक…! यहां देखें

जीपीएम जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को हो गए थे सेवानिवृत्त

गौरेला, 03 जनवरी। IPS Transfer : राज्य सरकार ने गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (GPM) जिले के नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। देर रात जारी आदेश के अनुसार 2014 बैच के IPS अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को जिले का नया SP बनाया गया है।

मनोज कुमार खिलारी इससे पहले दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। प्रशासनिक अनुभव और पुलिसिंग में मजबूत पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि जीपीएम जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त चल रहा था। नए SP की नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकारी आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और जल्द ही नए SP द्वारा कार्यभार संभालने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button