Korba Breaking: 22 लाख की यात्री बस चोरी, कुछ घंटों में ही चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। Korba Bus Theft Case कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। नया बस स्टैंड से चोरी हुई करीब 22 लाख रुपये कीमत की यात्री बस को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर लिया, जबकि बस चोरी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को बस मालिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस CG-10-G-1601 नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कंडक्टर की सतर्कता बनी आरोपी की गिरफ्तारी का कारण

जांच के दौरान बस के कंडक्टर ने चोरी गई बस और आरोपी की पहचान कर ली। कंडक्टर की सूचना पर आरोपी को कोहड़िया के पास पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष) निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

अभियान के तहत लगातार कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग और पुलिस की सतर्कता से जिले में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Share This Article