Doctor Wife Rape : अंबिकापुर में सनसनी…! डॉक्टर की पत्नी से रेप का आरोप…स्पीच थेरेपिस्ट गिरफ्तार…3 साल तक ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

News Power Zone
2 Min Read
Doctor Wife Rape

अंबिकापुर, 06 जून। Doctor Wife Rape : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बढ़ा और इसी दौरान आरोपी डॉक्टर से उसकी बातचीत भी बढ़ी।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2023 को वह क्लीनिक गई थी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि सामाजिक बदनामी और डर की वजह से उसने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध

महिला का आरोप है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी धमकी देकर उसे अपने संपर्क में बनाए रखता था।

विवाद के बाद खुला राज

पीड़िता के अनुसार, 1 जून को किसी बात को लेकर आरोपी डॉक्टर से विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई।

शिकायत के बाद गिरफ्तारी

महिला ने 4 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 5 जून को आरोपी डॉ. प्रांजुल बलियान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया (Doctor Wife Rape) कि पीड़िता ने आरोपी पर कई बार रेप, ब्लैकमेल और मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article