
Raipur City News: रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से खरोरा जा रही सिटी बस में शनिवार देर शाम आग लग गई। बस सवार सभी यात्रियों ने कूदकर, तो गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। बस रोज की तरह शाम की रिटर्न ट्रिप में रेलवे स्टेशन से खरोरा लौट रही थी।
Raipur City News: सड्डू साइंस सिटी सेंटर टर्निंग से पहले ड्राइविंग साइड पर बस के बीच डीजल टैंक के पास अकस्मात आग लग गई। बस धू धू कर जल उठी। यात्रियों ने किसी तरह उतर कूद कर जान बचाई। रिटर्न ट्रिप होने की वजह से बस में यात्री खचाखच सवार थे।
Raipur City News: आग लगने की वजह से पुराने विधानसभा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मौके पर पहुंच पंडरी पुलिस ने बचाव कार्य कर रही है।
Raipur City News: जानकारी के अनुसार बस में अग्निश्मन उपकरण नहीं होने से भी आगे भभक उठी। साथ ही दमकल की गाड़ी समय पर ना पहुंचने से आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह बस सिटी बस एजेंसी द्वारा चलायी जा रही थी।



