CG State Women Commission : डॉ. ममता साहू ने संभाली महिला आयोग की कमान…! महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता

News Power Zone
1 Min Read
CG State Women Commission
रायपुर, 14 जुलाई। CG State Women Commission : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को समयबद्ध न्याय, उनके सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, रायपुर नगर निगम के पार्षदों सहित आयोग के सचिव, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share This Article