Korba Cyber News: साइबर सेल की मुस्तैदी से 19 पीड़ितों को मिली राहत, ₹1.55 लाख वापस कराई गई ठगी की रकम

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। Korba Cyber Police ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में कोरबा साइबर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 साइबर ठगी पीड़ितों को कुल ₹1,55,440 की राशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और संबंधित बैंकों के समन्वय से संभव हो सकी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) एवं साइबर नोडल अधिकारी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में साइबर थाना लगातार ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक खातों में राशि होल्ड कराई गई और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद MRM Portal के माध्यम से पीड़ितों के खातों में राशि वापस भेजी गई।

साइबर पुलिस ने बताया कि जिन मामलों में शेष राशि होल्ड की गई है, उन्हें भी नियमानुसार पीड़ितों के खातों में वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक शिकायत पर लगातार फॉलोअप किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पीड़ितों को राहत मिल सके।

साइबर सेल की अपील

यदि आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार होते हैं तो बिना देरी 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को होल्ड कर वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

कोरबा पुलिस का संदेश:

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

Share This Article