पेज 3

Milind Gaba : मिलिंद गाबा की शादी पर सवाल…! पत्नी से अनफॉलो-वार…सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

एंटरटेनमेंट, 08 अगस्त। Milind Gaba : बॉलीवुड के मशहूर हिप-हॉप सिंगर मिलिंद गाबा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनिवाल के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह दोनों का एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना है।

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल के इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में फिलहाल एक-दूसरे का नाम नजर नहीं आ रहा है। दोनों की इस सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि दोनों पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर करते थे।

मिलिंद और प्रिया ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2022 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

पिछले साल कपल ने अपनी जिंदगी में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। उनके घर बेटे और बेटी ने जन्म लिया। मई में दोनों ने अपने बच्चों का पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

अब दोनों के बीच आखिर क्या चल रहा है, इसकी वजह सामने नहीं आई है। तलाक या अलगाव को लेकर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती।

PUBG से शुरू हुई थी लव स्टोरी

मिलिंद और प्रिया की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन PUBG गेम खेलने के दौरान हुई थी। मिलिंद पहले ही प्रिया के भाई से मिल चुके थे, जिसके चलते दोनों की मुलाकात होती रही। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।

बता दें कि प्रिया बेनिवाल मशहूर यूट्यूबर और एक्टर हर्ष बेनिवाल की बहन हैं। प्रिया भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं।

Related Articles

Back to top button