Exposure : ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे का दर्द छलका…! बोलीं- एक शख्स करता था पीछा…दीवारों पर लिख देता था मेरा नाम
टीनएज में करती थी स्टॉकिंग
मुंबई, 02 अगस्त। Exposure : टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक और चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किशोरावस्था के दौरान उन्हें स्टॉकिंग (पीछा करना) और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा था।
“मेरी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव”
शुभांगी ने बताया कि जब वह 10वीं-11वीं कक्षा में इंदौर में पढ़ाई कर रही थीं, तब एक युवक लगातार उनका पीछा करता था। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति सड़कों और दीवारों पर उनका और अपना नाम साथ में लिख देता था। घर के बाहर की दीवार पर भी दोनों के नाम लिखे मिलते थे, जिससे पूरा परिवार परेशान और डरा हुआ रहता था।
बहन ने समझाया, तब रुका पीछा
अभिनेत्री के मुताबिक, उनकी बहन ने उस युवक से बात कर समझाया कि इस तरह की हरकतों से कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे वह पीछा करना बंद कर दिया।
महिलाओं से की आवाज उठाने की अपील
शुभांगी अत्रे ने कहा कि स्टॉकिंग और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, ऐसी घटनाएं युवा महिलाओं के आत्मविश्वास पर गहरा असर डालती हैं और कई लड़कियां डर के कारण घर से बाहर निकलने तक से घबराने लगती हैं।
उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए और पीड़ितों को खुलकर अपनी बात कहने का साहस मिलना चाहिए।






