Featuredकोरबाक्राइमसामाजिक

Korba : 7 माह के शिशु के इलाज में चूक.. डॉ. को थप्पड़ तो पिता पर FIR

KORBA। कोरबा के थवाईत सर्जिकल नर्सिंग होम में 7 माह के बच्चे का लापरवाही पूर्वक इलाज से गुस्साए पिता ने डॉ को थप्पड़ जड़ दिया। डॉ से विवाद का वीडियो के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी पर एफआईआई दर्ज किया है।

 

बता दें कि कोसाबाडी कोरबा स्थित थवाईत सर्जिकल नर्सिंग होम के संचालक चिकित्सक डॉक्टर सुबोध थावाइत के साथ मरीज के परिजन ने हाथापाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। डॉक्टर से विवाद करने वाले शख्स का आरोप था कि उसने अपने बच्चे का डॉक्टर सुबोध से इलाज कराया। स्वस्थ होने की बजाय बच्चे की तबीयत और खराब हो गई उसे रायपुर ले जाया गया जहां काफी प्रयास के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की जान बचाई।इसी बात को लेकर बच्चे का पिता नाराज था और उसने नर्सिंग होम पहुंचकर पहले तो डॉक्टर सुबोध से तर्क वितर्क किया और फिर आक्रोशित होकर थप्पड़ जड़ दिया। डॉ सुबोध थवाईत ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button