Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के साथ शादी के लिए दिया आवेदन, मचा हंगामा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से विवाह को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोमनी मुढीपार की हिंदू युवती से शादी करने मुस्लिम युवक ने अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन दिया था। आवेदन में युवती के हस्ताक्षर भी नहीं है।

इसके बावजूद नोटिस जारी कर दिया गया। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने जिला कार्यालय का घेराव कर दिया। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल मचाया। युवक अंजोरा का रहने वाला है।

इधर युवक-युवती दोनों गायब हो गए हैं। विवाह के विरोध को लेकर संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवती के परिजन और हिंदू संगठन के पदाधिकारी युवक- युवती को सामने लाने की मांग को लेकर डटे रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button