Police Transfer : राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 4 थाना प्रभारियों सहित 6 अधिकारियों के तबादले…यहां देखें List

News Power Zone
1 Min Read
Surajpur Police Transfer List

राजनांदगांव, 27 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निरीक्षक (TI), उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के कुल 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

चार थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

जारी आदेश के अनुसार छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगांव और सोमनी थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अनुराग सोनवानी को छुरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article