कोरबा

CG Teacher Suspended : कोरबा में शिक्षक पर गिरी गाज…! स्कूल से गायब…शराब के नशे में ड्यूटी…फर्जी हाजिरी का दबाव…! DEO का बड़ा एक्शन

नशेड़ी शिक्षक सस्पेंड


कोरबा, 28 जुलाई। CG Teacher Suspended : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अनुशासनहीनता के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कटघोरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गंगदेई में पदस्थ एक सहायक शिक्षक को स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने, शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने और बिना स्कूल आए हाजिरी दर्ज कराने का दबाव बनाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच में सही पाए गए आरोप

जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक रघुलाल अहीर पर आरोप था कि वे महीने के अधिकांश दिनों में विद्यालय नहीं आते थे। जब स्कूल पहुंचते थे तो कथित रूप से शराब के नशे में रहते थे, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शिक्षक बिना स्कूल आए पूरे महीने की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रधान पाठक पर दबाव बनाते थे। प्रधान पाठक द्वारा मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को देने के बाद भी कथित रूप से बाहरी लोगों के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश की गई।

DEO ने लिया बड़ा फैसला

मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंचने पर जांच कराई गई। BEO की जांच रिपोर्ट में शिकायतें सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश

शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही, शराब के नशे में स्कूल पहुंचना और अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में भी चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.

Related Articles

Back to top button