BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

KORBA: पुनेश, पवन और प्रीतम गिरफ्तार..SHO ने कहा ये आरोपी अभी है फरार…

कोरबा। तहसीलदारों से मारपीट करने वाले पुनेश, पवन और प्रीतम को पुलिस गिरफ्तार किया है। कुसमुंडा टी आई युवराज तिवारी का कहना है कि मारपीट में शामिल अन्य की आरोपियों तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित एक सैलून पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके वाहन चालक से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों अधिकारियों पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी के अनुसार, चार आरोपियों पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी को आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

इन धाराओं के तहत किया गया अपराध दर्ज

धारा 191(2),109,310(2) bns के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button