Naugai triple murder case: नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए घटनास्थल पहुंची CBI, रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता को जला दिया जिंदा

News Power Zone
2 Min Read

Naugai triple murder case: बैकुंठपुर/सोनहत। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम सोमवार को कोरिया जिले पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई की टीम को कोरिया पुलिस के डीएसपी राजेश साहू ने केस डायरी सहित मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे। प्रारंभिक अध्ययन के बाद सीबीआई अधिकारी सीधे सोनहत विकासखंड के नौगई गांव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

 

Naugai triple murder case: 16 जून की रात हुई थी सनसनीखेज वारदात

 

 

बता दें कि, 16 जून की रात रेत ठेका विवाद और आपसी रंजिश के चलते भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर वाहन को कथित तौर पर हाईवा से रोककर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इस घटना में लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

 

 

 

Naugai triple murder case: 12 आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई को सौंपी गई जांच

 

 

 

मामले में स्थानीय पुलिस अब तक मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़ित परिवार और विभिन्न संगठनों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग किए जाने के बाद राज्य सरकार ने 30 जून को दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। अब सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share This Article