SECL ने रचा इतिहास…! ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ बनी भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित पहली Coal PSU CSR योजना
भारत सरकार के राजपत्र में मिली ऐतिहासिक मान्यता
बिलासपुर, 13 जुलाई। SECL : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ ने देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भारत सरकार के राजपत्र (Gazette of India) में अधिसूचित होने वाली देश की पहली Coal PSU CSR योजना बन गई है। इस उपलब्धि के साथ SECL ने सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है।
अब आधार प्रमाणीकरण से मिलेगा योजना का लाभ
कोयला मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अब ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ योजना के लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से योजना का लाभ मिलेगा। इससे लाभों का वितरण अधिक पारदर्शी, लक्षित और तकनीक आधारित होगा। साथ ही जिन लाभार्थियों के पास आधार प्रमाणीकरण उपलब्ध नहीं होगा, उनके लिए सरकार द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से भी लाभ प्राप्त करने की सुविधा रहेगी।
NEET की मुफ्त कोचिंग से बदल रही छात्रों की जिंदगी
वर्ष 2023 में शुरू हुई ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ योजना के तहत SECL के संचालन क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को NEET परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्र डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।
शानदार रहा योजना का प्रदर्शन
- पहला बैच (2023-24):
- 40 में से 39 छात्रों ने NEET पास किया
- 11 छात्रों को MBBS में प्रवेश
- अन्य छात्रों को BDS, BAMS, BPT और Veterinary जैसे सरकारी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिला।
- दूसरा बैच (2024-25):
- 40 में से 31 छात्रों ने NEET क्वालिफाई किया
- MBBS, BDS, BAMS और Bachelor of Fisheries Science सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में चयन हुआ।
पहले DBT पोर्टल पर भी दर्ज करा चुकी है पहचान
‘एसईसीएल के सुश्रुत’ इससे पहले भारत सरकार के Direct Benefit Transfer (DBT) Portal पर सूचीबद्ध होने वाली Coal PSU की पहली और एकमात्र CSR योजना भी बन चुकी है। अब राजपत्र में अधिसूचना के बाद इस योजना को और अधिक संस्थागत मजबूती मिलेगी।
सामाजिक उत्तरदायित्व में SECL की नई पहचान
राजपत्र में अधिसूचित होने के बाद यह योजना पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार के साथ लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने का एक राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






