Uncategorized

Breaking: CEO ने सोसायटी भवन निर्माण पर लगाई रोक… 40% राशि होगी होल्ड या जनप्रतिनिधि कर देंगे ‘गोल’?

कोरबा। Ompur Society Building Dispute ग्राम पंचायत रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसायटी भवन) के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ओमपुर के लिए स्वीकृत सोसायटी भवन का निर्माण स्वीकृत स्थल के बजाय छुईडोढ़ा क्षेत्र में कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सहमति स्थान परिवर्तन कर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में खाद्यान्न वितरण और ग्रामीणों को परेशानी होगी।

 

CEO ने सरपंच और सचिव को निर्देश दिया है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक निर्माण कार्य प्रारंभ न किया जाए। आदेश की प्रति कलेक्टर, जिला पंचायत CEO और शिकायतकर्ताओं को भी भेजी गई है।
अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल निर्माण कार्य की शेष 40 प्रतिशत भुगतान राशि को लेकर उठ रहा है। प्रशासन जांच पूरी होने तक इस राशि को होल्ड करेगा या फिर जनप्रतिनिधियों और संबंधित जिम्मेदारों के स्तर पर भुगतान का रास्ता निकाल लिया जाएगा, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button