कोरबा।Korba POCSO Case कोरबा में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले ने सनसनी मचा दी है। SS Plaza स्थित शारदा टेलीकॉम से जुड़े कारोबारी चेतन दास चौधरी के खिलाफ कोतवाली थाने में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग कोतवाली थाना पहुंची और एक व्यक्ति के खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से संबंधित शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी। नाबालिग की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Korba Breaking: सीतामणी में चल रहा नकली यूरिया बनाने का कारोबार..अनूप अग्रवाल से जुड़े तार…
POCSO की धाराओं में मामला, जांच तेज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act के साथ BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
नाबालिग की पहचान उजागर करना कानूनन प्रतिबंधित
POCSO से जुड़े मामलों में पीड़िता की पहचान की गोपनीयता बनाए रखना कानूनी रूप से आवश्यक है। पुलिस ने मामले की जांच निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही है। पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है।





