छत्तीसगढ़

Boyfriend Death : शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की मौत..! थप्पड़ के बाद छत पर मिला बेसुध…जांच में जुटी पुलिस..पोस्टमॉर्टम में खुलेगा राज

विवाद के बाद छत पर चला गया सिद्धांत

दुर्ग, 12 अगस्त। Boyfriend Death : दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद एक युवक की अपनी गर्लफ्रेंड के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गर्लफ्रेंड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ देर बाद युवक घर की छत पर बेसुध हालत में मिला।

गर्लफ्रेंड ने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सिद्धांत दान (28) के रूप में हुई है। सोमवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के अलावा रायगढ़ की रहने वाली उसकी सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विवाद के बाद छत पर चला गया सिद्धांत

विवाद के बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला।

अंजलीना ने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया।

सुबह 5 बजे पुलिस को मिली सूचना

घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस रात में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है, लेकिन थप्पड़ और मौत के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सिद्धांत किस परिस्थिति में छत पर बेसुध हुआ और उसकी मौत कैसे हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना के समय घर पर मौजूद अंजलीना, निमिषा, गौरव और ग्रेसी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button