BALCO Independence Day: ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार पर जोर
बालकोनगर, 17 अगस्त। BALCO Independence Day: देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। बालको के CEO एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बालको की छह दशकों से अधिक की यात्रा देश के औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की यात्रा रही है। कंपनी अब 10 लाख टन वार्षिक एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रही है।
सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार पर जोर
CEO राजेश सिंह ने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी और बिजनेस पार्टनर्स हैं। सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण और सामुदायिक विकास बालको की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षित और बेहतर तरीके से काम करने, लगातार सीखने और नए विचारों को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
‘बालको समाचार’ की शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CEO राजेश सिंह ने ‘बालको समाचार’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा और दीपका सहित आसपास के क्षेत्रों में कंपनी की गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बालको की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को दर्शाने वाला वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बांटे फल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेश सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए और उनका हालचाल जाना गया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान के लिए आभार जताया।
‘विकसित भारत’ के संकल्प का संदेश
बालको का स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र के प्रति गौरव, सामूहिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।















