BJP New Team : नितिन नवीन की टीम का ऐलान…! वसुंधरा राजे-राम माधव की वापसी…स्मृति ईरानी को मिला बड़ा पद
वसुंधरा राजे की संगठन में वापसी
नई दिल्ली, 17 अगस्त। BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई बड़े और चर्चित चेहरों की वापसी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, लंबे समय बाद राम माधव की भी बीजेपी संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
वसुंधरा राजे की संगठन में वापसी
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंबे समय से राष्ट्रीय संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब नई टीम में उनकी वापसी को राजस्थान की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
राम माधव की भी बीजेपी संगठन में वापसी
नई टीम में राम माधव की वापसी भी बड़ा बदलाव मानी जा रही है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन और रणनीतिक मामलों में लंबे अनुभव वाले राम माधव की वापसी को बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी नितिन नवीन की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और बीजेपी के प्रमुख राष्ट्रीय चेहरों में उनकी गिनती होती रही है। अब संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
तीरथ सिंह रावत और बैजयंत जय पांडा भी बने उपाध्यक्ष
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ओडिशा के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
















