बालकोनगर

BALCO में महिलाओं का कमाल…! अब 24×7 सुरक्षा की पूरी कमान संभाल रही है ऑल-वूमेन टीम

योग्यता और तकनीक बनी नई पहचान


बालकोनगर, 23 जुलाई। BALCO : वेदांता समूह की कंपनी बालको (BALCO) ने औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कंपनी के सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (CSOC) का संचालन अब पूरी तरह महिलाओं की टीम कर रही है। इसे ‘She-SOC (Security Harmony and Excellence)’ के रूप में विकसित किया गया है, जहां महिला कर्मचारी 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही हैं।

यह हाईटेक कंट्रोल सेंटर संयंत्र परिसर में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की निगरानी, सुरक्षा अलर्ट का विश्लेषण, आपात स्थिति में त्वरित समन्वय, सुरक्षा टीमों को निर्देश देने और महत्वपूर्ण निर्णयों में सहयोग जैसी जिम्मेदारियां निभा रहा है।

योग्यता और तकनीक बनी नई पहचान

बालको का कहना है कि आधुनिक औद्योगिक सुरक्षा केवल शारीरिक क्षमता तक सीमित नहीं है। इसमें सतर्कता, तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, अनुशासन और बेहतर संवाद कौशल सबसे महत्वपूर्ण हैं। महिला टीम इन सभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।

महिला अधिकारियों ने साझा किया अनुभव

She-SOC प्रभारी वर्षा द्विवेदी ने कहा कि बालको ने उन्हें सुरक्षा संचालन का नेतृत्व करने का अवसर और विश्वास दिया है। आधुनिक तकनीक और नियमित प्रशिक्षण ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।

रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं को लेकर बनी पुरानी धारणाएं बदलें। सुरक्षा की असली ताकत सतर्कता, अनुशासन और सही समय पर सही निर्णय लेने में है।

वहीं पूजा टंडन ने बताया कि हर दिन नई चुनौतियां सीखने और बेहतर बनने का अवसर देती हैं। आपात स्थिति में सही समय पर लिया गया निर्णय किसी बड़े जोखिम को टाल सकता है, यही इस जिम्मेदारी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

बालको का She-SOC विविधता, समान अवसर और योग्यता आधारित कार्य संस्कृति का उदाहरण बनकर उभरा है। कंपनी का मानना है कि सही प्रशिक्षण, अवसर और विश्वास मिलने पर महिलाएं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button