Breakingराजनीति

BJP New Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी; छत्तीसगढ़ की रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली/रायपुर। BJP New National Team 2026 भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है और उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।
नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ से दीपक महस्के को पार्टी के सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा संगठनात्मक संदेश
रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राज्य को मिली इस अहम जिम्मेदारी से प्रदेश संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका और मजबूत होने के संकेत मिले हैं।

नई टीम में वरिष्ठ अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button