बिलासपुर

Bilaspur Municipal Corporation : नगर निगम में अतिक्रमण हटाने और पानी के मुद्दे पर भारी हंगामा…! कांग्रेस के 7 नेताओं पर FIR

अतिक्रमण और पानी की समस्या पर तकरार

बिलासपुर, 15 फरवरी। Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने और पेयजल की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान हंगामा मचने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के 7 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम किया गया व्यस्ततम मार्ग

लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने पेयजल संकट और अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा किया। आंदोलनकारियों ने मिशन अस्पताल रोड को जाम कर दिया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ। इस बीच, महापौर पूजा विधानी ने आंदोलनकारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने यह मुद्दा उठाया, लेकिन सत्ता पक्ष के पार्षदों ने इसे राजनीति का मुद्दा करार दिया, जिससे सदन में तीखी बहस शुरू हो गई।

एफआईआर में नामजद कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चक्का जाम करने और मार्ग बाधित (Bilaspur Municipal Corporation) करने के आरोप में कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, और लिंगियाडीह वार्ड के पार्षद दिलीप पाटिल समेत 7 नामजद नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी और जल्द ही विवेचना पूरी कर चालान अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button