रायपुर
Big Action : संभागायुक्त का आरंग दौरा…! लापरवाही पर 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस
तहसीलदार और CMO को दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
तहसील कार्यालय व राजस्व शाखा
- 6 माह से अधिक समय से लंबित नामांतरण व बंटवारा के प्रकरणों को लेकर नाराज़गी जताई।
- तहसीलदार आरंग को वर्षा पंजी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
- राजस्व प्रकरणों की साप्ताहिक सुनवाई कर शीघ्र निपटारे के निर्देश।
नगर पालिका कार्यालय
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को कैशबुक अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी।
- लेखापाल विकास कुमार सिंह, जो एक माह से अनुपस्थित हैं, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया।
जनपद पंचायत कार्यालय
- जनपद के 6 कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस।
ग्राम रसनी का दौरा
संभागायुक्त ने ग्राम रसनी में स्थित:- आंगनबाड़ी केंद्र
- निर्माणाधीन भवन
- उप स्वास्थ्य केंद्र
- मिडिल स्कूल
- पंचायत भवन
- एनआरएलएम सेंटर का किया निरीक्षण।
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही
- उप स्वास्थ्य केंद्र रसनी की प्रभारी सुश्री त्रिवेणी चंद्राकर को संस्थागत प्रसव न कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर नोटिस जारी।






