Korba Breaking: ‘राम’ किसी पार्टी की जागीर नहीं’… पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का BJP पर बड़ा हमला, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मांगी हाई लेवल जांच

News Power Zone
3 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। Korba Jai Singh Agrawal Ram Mandir Chadhawa Vivad शहर की राजनीति में भगवान राम की एंट्री के साथ सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भगवान राम किसी एक पार्टी की जागीर नहीं हैं। राम देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम को केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम बनाया।

रविवार को टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जय सिंह अग्रवाल ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

 

उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

पूर्व मंत्री ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले की सच्चाई सामने लाए। उनका आरोप था कि छोटे लोगों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।

छोटी मछलियां फंस रहीं, मगरमच्छ बच रहे’

जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार सिर्फ छोटे कर्मचारियों या आरोपियों पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रही है, जबकि असली जिम्मेदार और प्रभावशाली लोग अब भी जांच के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि “छोटी मछलियों को फंसाकर मगरमच्छों को बचाया जा रहा है।”

हिंदू आस्था पर कुठाराघात’

पूर्व मंत्री ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान उनकी आस्था का प्रतीक है। यदि उसमें गड़बड़ी हुई है तो यह करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला है और इसकी पूरी सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।
उन्होंने दोहराया कि “राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था हैं। इसलिए इस मामले में राजनीति नहीं, पारदर्शी जांच होनी चाहिए।”

Share This Article