BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: सलवार सूट पहनकर की थी करोड़ों की स्टाइल वाली लूट! कर्नाटक की कंपनी में मजदूर बन छिपा था मास्टरमाइंड, पुलिस की फिल्मी एंट्री और फिर…


कोरबा।  CaseKorba Raj Jewellers Loot छुरीकला के चर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में आखिरकार पुलिस ने उस शातिर मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया, जिसने सलवार सूट पहनकर महिला का भेष बनाया, दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में घुसा और हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद महीनों तक पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी विष्णु राठिया कर्नाटक बॉर्डर के एक औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर बनकर अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहा था। लेकिन कोरबा पुलिस ने उसे वहां से भी ढूंढ निकाला।

फिल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी कर्नाटक के हिंदूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में मजदूर बनकर रह रहा है। सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस की विशेष टीम सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मौके पर पहुंची। आरोपी को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस उसके पीछे है। टीम ने कंपनी के आसपास घेराबंदी की और सही मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी इतनी सटीक थी कि आरोपी को भागने का मौका भी नहीं मिला।

महिला बनकर दुकान में घुसा, कट्टा दिखाया और मिर्ची पाउडर झोंककर लूटे जेवर

1 जुलाई की दोपहर छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में तीन बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे। इनमें से एक आरोपी महिला के वेश में सलवार सूट पहनकर आया था। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर कर्मचारियों को धमकाया, आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और सोने-चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सीसीटीवी में महिला जैसा दिख रहा शख्स बाद में पुलिस जांच में विष्णु राठिया निकला।

अब सभी आरोपी सलाखों के पीछे

इस मामले में पुलिस पहले ही गोपाल सिंह और परदेशी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जबकि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड विष्णु राठिया फरार था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही राज ज्वेलर्स लूटकांड के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि विष्णु राठिया ही महिला बनकर दुकान में घुसा था। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस लूटे गए जेवरात और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Back to top button