Uncategorized

IPS Transfer : अरुण देव गौतम संभालेंगे छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान…नियुक्ति आदेश जारी

1992 बैच के IPS है अरुण देव गौतम

रायपुर, 16 मई। IPS Transfer : छत्तीसगढ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। संघ लोक सेवा आयोग यानीसंघ लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के बाद जारी आदेश के अनुसार, 1992 बैच के IPS अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस बल प्रमुख के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें 5 फरवरी 2025 से अपेक्स स्केल 2,25,000 रुपये, (IPS Transfer) वेतन मैट्रिक्स लेवल-17 प्रदान किया गया है। इससे पहले वे प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में नई प्रशासनिक दिशा और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button