Uncategorized

BJP vs Congress : अमित शाह के Bastar Mission पर सियासी संग्राम…! कांग्रेस ने पूछा ब्लूप्रिंट…BJP ने याद दिलाया टेकलगुड़ा हमला…बोले- 22 जवान शहीद हुए थे…दीपक बैज कर रहे थे डिनर

दीपक बैज का पुराना पोस्ट किया शेयर

रायपुर, 18 मई। BJP vs Congress : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ‘बस्तर 2.0’ का ब्लूप्रिंट क्या है।

दीपक बैज का पुराना पोस्ट किया शेयर

दीपक बैज के इस सवाल पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने दीपक बैज का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पर बस्तर और जवानों की शहादत को लेकर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

पंकज झा ने कहा कि टेकलगुड़ा नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे और 30 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। उस समय दीपक बैज बस्तर से सांसद थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ असम चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के कई घंटे बाद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री के साथ रेस्तरां में डिनर करते हुए फेसबुक पोस्ट शेयर किया था, जबकि दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम का कार्यक्रम रद्द कर छत्तीसगढ़ पहुंचकर हाई लेवल बैठक की थी।

पंकज झा ने कहा कि अमित शाह ने घायल (BJP vs Congress) जवानों से मुलाकात कर इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जिसने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाया है, वही उसे संवारेगा भी। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button