कोरबा

Unnao Gang Rape Case : उन्नाव पीड़िता को न्याय नहीं…आरोपी आज़ाद…कोरबा में युवा कांग्रेस उतरेगी सड़क पर…RSS-BJP का पुतला दहन

शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा प्रदर्शन

कोरबा, 27 दिसंबर। Unnao Gang Rape Case : उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को अब तक न्याय न मिलने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस कोरबा सड़कों पर उतरने जा रही है। संगठन का कहना है कि पीड़िता एक बार फिर न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है, जबकि मामले का आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर आज भी खुलेआम आज़ाद घूम रहा है। इसे न्याय व्यवस्था की गंभीर विफलता बताते हुए युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है।

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस कोरबा द्वारा 27 दिसंबर को आरएसएस-भाजपा का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस आंदोलन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान उन्नाव पीड़िता को तत्काल न्याय दिलाने की ओर आकर्षित किया जाएगा।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता का न्याय व्यवस्था से भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन को पूर्व सूचना देकर कार्यक्रम को कानून व्यवस्था के दायरे में संपन्न कराने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button