Featuredकोरबाराजनीति

Korba : उन्नाव गैंगरेप मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने टीपी नगर चौक में पुतला दहन कर किया प्रदर्शन..

कोरबा। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) ने टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरएसएस और भाजपा का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता को वर्षों बाद भी न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जबकि इस जघन्य अपराध का आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बेल मिलना देश की न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण के चलते पीड़िता को बार-बार संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जब तक पीड़िता को पूर्ण और निष्पक्ष न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव, आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू, संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी और पिंकी महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button