Breaking : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई ..महादेव ऐप के 8 सटोरियों को हैदराबाद से किया गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा…

News Power Zone
2 Min Read

दुर्ग। एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर सायबर सेल की टीम ने हैदराबाद से महादेव ऐप के आठ सटोरियो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है।

 

बता दें कि महादेव ऐप को ऑपरेट करने वाले सटोरियो के हैदराबाद में होने के इनपुट पर दुर्ग सायबर सेल टीम हैदराबाद पहुंची। टीम ने एक अपार्टमेंट छापमारने पहुंची तो एक सटोरिये ने छत से छलांग लगा दी। जिसे पुलिस टीम ने लोकल पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरफ्तार किया। वही हैदराबाद से ही 6 सटोरियों को धर दबोचा। पकड़े गए 8 आरोपितों को लोकल पुलिस की मदद से कोर्ट में पेश किया गया और दुर्ग पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों को दुर्ग ला रही है।

 

इन्हें किया गया गिरफ्तार

 

 

आठ सटोरिये हैदराबाद से गिरफ्तार हुए है – एसपी

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि सायबर सेल को टीम हैदराबाद महादेव ऐप के सटोरियो को पकड़ने गई थी। उन्हें सफलता मिल गई है आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है। बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Share This Article