रायपुर

Road Accident : जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

5 लोगों की मौत और कई अन्य घायल

रायपुर, 26 नवंबर। Road Accident : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत और कई अन्य घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि उपचार में किसी प्रकार की कमी न आने पाए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी शुभकामनाएँ दी हैं।

 

Related Articles

Back to top button