Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर

CG Crime: कांकेर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मनीष ट्रेवल्स की बस से जगदलपुर से रायपुर की यात्रा कर रहे 73 वर्षीय सराफा कारोबारी मोती लाल जैन का करीब 30 लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया।

 

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोती लाल जैन 13 दिसंबर की रात करीब 11 बजे जगदलपुर पुराने बस स्टैंड से मनीष ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 07 CK 9691) में सवार हुए थे। वे बस की लोअर सीट नंबर एल-19 पर बैठे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें लगभग 29 लाख 6 हजार रुपए नकद और 328 ग्राम चांदी के सिक्के रखे हुए थे।

CG Crime: टॉयलेट के लिए उतरे, तभी उड़ गया बैग

रात करीब 3:45 बजे बस कांकेर के पास स्थित नई मकड़ी ढाबा पर रुकी। इसी दौरान सराफा कारोबारी टॉयलेट जाने के लिए बस से नीचे उतरे और अपना बैग सीट पर ही छोड़ दिया। करीब 4-5 मिनट बाद जब वे लौटे, तो देखा कि बैग की चेन खुली हुई थी और उसके अंदर रखा सफेद थैला गायब था, जिसमें नकदी और चांदी के सिक्के थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

CG Crime: पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित समेत अन्य यात्रियों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी बस के अंदर मौजूद किसी यात्री ने की या फिर किसी बाहरी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button